भागलपुर (बिहार): जिले के आदमपुर थाना क्षेत्र में पुलिस ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए पांच कथित पत्रकारों को हिरासत में लिया है। इन पर आरोप है कि ये लोग खुद को पत्रकार बताकर रेस्टोरेंट संचालकों से अवैध उगाही (रंगदारी) कर रहे थे।
पुलिस सूत्रों के अनुसार, इस पूरे मामले की जानकारी पहले से ही जिले के पुलिस अधीक्षक प्रमोद कुमार को मिल चुकी थी। इसके बाद एक विशेष टीम का गठन किया गया और योजनाबद्ध तरीके से छापेमारी कर इन आरोपियों को रंगदारी वसूलते हुए रेस्टोरेंट के अंदर से गिरफ्तार कर लिया गया।

Oplus_16908288
जानकारी के मुताबिक, यह गिरोह जिले के अलग-अलग इलाकों में सक्रिय था। आरोप है कि ये लोग मीडिया का नाम लेकर दबाव बनाते थे और व्यापारियों से पैसे की मांग करते थे। पुलिस को पहले से इनकी गतिविधियों की सूचना मिल रही थी, जिसके आधार पर कार्रवाई की गई।
यह भी सामने आया है कि इस गिरोह में कुछ महिला सदस्य भी शामिल थीं, जो कथित तौर पर माहौल बनाकर उगाही में मदद करती थीं। हालांकि, पुलिस की कार्रवाई के दौरान दोनों महिलाएं मौके से फरार होने में सफल रहीं। बताया जा रहा है कि एक महिला असरगंज क्षेत्र की निवासी है, जबकि दूसरी भागलपुर की ही रहने वाली है।
गिरफ्तार आरोपियों के नाम:
अजय कुमार यादव (भागलपुर)
गौतम सुमन गर्जना (भागलपुर)
अरविंद कुमार यादव (भागलपुर)
समीउल्लाह
संजीव मिश्रा

Oplus_16908288
पुलिस ने सभी आरोपियों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। फरार महिलाओं की तलाश में छापेमारी जारी है। अधिकारियों का कहना है कि इस गिरोह से जुड़े अन्य लोगों की भी पहचान की जा रही है और जल्द ही पूरे नेटवर्क का खुलासा किया जाएगा।
इस कार्रवाई से साफ संकेत गया है कि फर्जी पत्रकार बनकर अवैध वसूली करने वालों पर पुलिस सख्ती से नकेल कस रही है। जिले में इस तरह की गतिविधियों के खिलाफ अभियान और तेज होने की संभावना है।













Leave a Reply